फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Various organizations including Yukan celebrated Modi's birthday as unemployed day

युकां समेत विभिन्न संगठनों ने मोदी का जन्म दिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Various organizations including Yukan celebrated Modi's birthday as unemployed day
बेरोजगॉर दिवस पर अल्मोड़ा में पंत पार्क में धरना देते युवां कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/मौलेखाल। युवा कांग्रेस, जनवादी संगठनों और प्रधान संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया। युकां कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में पंत पार्क और मौलेखाल में प्रधान संगठन ने तल्ला सल्ट भौनखाल में धरना दिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में पंत पार्क में धरना दिया। वहां हुई सभा में युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में परेशानी, बेरोजगारी बढ़ रही है। यह सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है। युकां युवाओं को सरकार के खिलाफ लामबंद कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने संचालन किया। धरने में दिनेश नेगी, ललित सतवाल, आशीष रौतेला, पूरन रौतेला, विपुल कार्की, बालविक्रम रावत, संजू बिष्ट, दीपक कुमार, अनिल प्रसाद, प्रकाश कुमार, रितिक नयाल, प्रदीप बिष्ट, संजीव कर्म्याल, गोपाल मेहरा, पुष्कर जोशी, सुरेंद्र भाकुनी, नवल बिष्ट, ललित कांडपाल, अमित बिष्ट आदि थे। युकां सल्ट इकाई और बेरोजगारों ने ब्लॉक मुख्यालय मौलेखाल के बाहर बेरोजगार दिवस मनाया। इस मौके पर युकां जिला महासचिव अमित रावत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश नेगी, घनानंद शर्मा, जीवन पवार, संतोष कुमार, रेवाधर, रवि खंतवाल, प्रवीन खंतवाल, सचिन नेगी, गिरीश उपाध्याय, मनीष रावत, नवीन रावत आदि थे। तल्ला सल्ट भौनखाल में प्रधान संगठन के महामंत्री जितेंद्र खैरिया के नेतृत्व में बेरोजगार दिवस मनाया और धरना दिया। उन्होंने सरकारों पर रोजगार कटौती का आरोप लगाया। धरने में सुभाष भट्ट, दीपक कड़ाकोटी, मनीष खंतवाल, राकेश खैरिया, गौरी दत्त, सूर्य प्रताप आदि रहे। जनवादी संगठनों ने युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। छात्र और युवाओं के लिए सस्ती शिक्षा, रोजगार दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में दिनेश पांडे, यूसुफ तिवारी, राजेश्वर कुमार, स्वप्निल पांडे, शाहनवाज अंसारी, प्रमोद रावत, योगेश टम्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed