फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Weather: Rain caused heavy damage in Almora-Bageshwar

Uttarakhand: बारिश से अल्मोड़ा में तबाही...दुकानों-घरों में घुसा मलबा, कार और बाइकें भी दबीं; पर्यटक फंसे

Fri, 10 May 2024 01:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 May 2024 01:19 PM IST
सार

अल्मोड़ा-बागेश्वर में बेमौसम की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नदी-नाले उफान पर हैं। मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया। कारें, बाइकें भी मलबे में दब गईं। कई मुख्य मार्ग मलबा आने से बंद हो गए। इससे पर्यटक फंस गए हैं। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Rain caused heavy damage in Almora-Bageshwar
बारिश से अल्मोड़ा में तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा-बागेश्वर में बेमौसम की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई वाहन इन नालों के बहाव में बह गए। मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया। कारें, बाइकें भी मलबे में दब गईं। बागेश्वर जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए बनाए गए वार्ड में पानी भर गया, मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। ग्रामीण सड़कों के साथ ही कई मुख्य मार्ग भी मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गए। इससे पर्यटक फंस गए हैं। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर 24 घंटे बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। ओलावृष्टि से फलों और फसलों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार रात हुई बारिश के बाद यहां के चनौदा, अधूरिया और जाल धौलाड़ गांव में आफत मच गई। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में निकला मलबा और बोल्डर घरों में घुस गए। दूसरे दिन पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। टीम सुबह से घरों, सड़कों और रास्तों से मलबा हटाने जुटी रही। बिजली गिरने से ताकुला विकासखंड को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी आ गई। ऐसे में क्षेत्र के 200 गांवों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन


ये पढ़ें- TOP NEWS: जवान की पत्नी फंदे से लटकी मिली, तो कहीं महिला ने नदी किनारे जन्मे जुड़वा बच्चे, पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलसेरा में कुंती नाला उफान पर आ गया। नाला उफान पर आने से रातभर लोग दहशत में रहे। कपकोट में सड़क पर खड़ी पोकलेन बहकर गधेरे में जा गिरी। बनलेख-झांकरा सड़क पर बन रहे मोटर पुल का ढांचा गिर गया। बागेश्वर जनपद ग्रामीण अंचलों तक 13 मोटर मार्गों में यातायात बाधित हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed