{"_id":"618eb7aefe369d4b512bdccf","slug":"uttarakhand-parivartan-party-protested-almora-news-hld4443491133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा ने जिला सहकारी बैंक परिसर में दिया धरना, जनगीतों के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा ने जिला सहकारी बैंक परिसर में दिया धरना, जनगीतों के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जिला सहकारी बैंक परिसर में प्रदर्शन करते उपपा पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) में हुए करोड़ों के घोटालों के खिलाफ मोर्चा खोल लिया। शुक्रवार को उपपा ने जिला सहकारी बैंक परिसर में धरना दिया। उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
धरने पर बैठे उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पूरे प्रदेश में 758 पैक्स में कंप्यूटरीकरण के नाम पर लाखों अंशधारकों को अंधेरे में रखकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। जिसकी सच्चाई जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश का सहकारी विभाग घपलों घोटालों का पर्याय बन गया है, जिसके लिए प्रदेश के सहकारी समिति मंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल पदमुक्त हो जाना चाहिए।
कंप्यूटरीकरण के नाम हर पैक्स से अंशधारकों का 2 लाख 80 हजार रुपया और शेष धन जिला सहकारी बैंकों से जोर जबरदस्ती करके मात्र एक कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया है। उपपा ने कहा कि इस पूरे मामले में प्राथमिक सहकारी समितियों, अंशधारकों, पदाधिकारियों व सहकारिता से जुड़े हर व्यक्ति को आवाज उठा कर सहकारिता में हो रही इस लूट का विरोध करना चाहिए। वहां पर केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, भारती पांडे, धीरेंद्र मोहन पंत, राजू गिरी, दीपांशु पांडे, हीरा देवी, किरन आर्या, गोपाल राम, प्रयाग दत्त बहुगुणा आदि थे।
विज्ञापन
द्वाराहाट में भी हुआ आंदोलन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ब्लॉक इकाई ने प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों और पैक्स सहकारी विभाग में कंप्यूटरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के लिए एसडीएम के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि उपपा की ब्लॉक इकाई और अल्मोड़ा के पदाधिकारी संज्ञान में लाना चाहते हैं कि उत्तराखंड में 758 सहकारी समितियों में लाखों अंशधारकों के धन की लूट हुई है। समितियों में कंप्यूटरीकरण के नाम पर किए गए निवेश पर लाखों अंशधारकों के धन को हड़प लिया गया है। इससे अंशधारकों में भारी रोष है। आरोप लगाया कि इस घोटाले में सरकार के नौकरशाह भी शामिल हैं। घोटाले की अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में उपपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सुनील भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह किरौला, दयाल अधिकारी आदि के हस्ताक्षर थे।