{"_id":"676fbb55911cc42d57071131","slug":"uttarakhand-nikay-chunav-bjp-expressed-confidence-on-madan-singh-in-ranikhet-and-lakshmi-in-dwarahat-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: रानीखेत में मदन सिंह और द्वाराहाट में लक्ष्मी पर भाजपा ने जताया भरोसा, पहली सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: रानीखेत में मदन सिंह और द्वाराहाट में लक्ष्मी पर भाजपा ने जताया भरोसा, पहली सूची जारी
Sat, 28 Dec 2024 02:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:18 PM IST
सार
शुक्रवार की देर रात अल्मोड़ा जिले की एकमात्र नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है जबकि पूरे प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी अल्मोड़ा निगम पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए चल रही कवायद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस से बढ़त बना ली है। शुक्रवार की देर रात पार्टी की देहरादून में कई घंटे तक चली मैराथन बैठक में अल्मोड़ा जिले की एकमात्र नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है जबकि पूरे प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी अल्मोड़ा निगम पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में जिले की अकेली नगर पालिका रानीखेत चिलियानौला के लिए मदन सिंह कुवार्बी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। मदन सिंह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और इससे पहले विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई भिकियासैंण नगर पंचायत पर पार्टी की वरिष्ठ नेता लीला बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित चौखुटिया नपं में रेवती देवी गोस्वामी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई द्वाराहाट नगर पंचायत में पार्टी का टिकट लक्ष्मी आर्य के हिस्से में आया है सबकी नजर पार्टी की ओर से घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों की ओर लगी हुई थी।
विज्ञापन
दोपहर बाद से ही लोग पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे को फोन कर अपडेट जानने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शाम तक कुछ स्पष्ट नहीं था।सबसे ज्यादा जिज्ञासा अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर पद का टिकट किसे मिलने वाला है इसे लेकर थी लेकिन देर शाम घोषित किए गए प्रत्याशियों में अभी अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर पद के लिए किसी को घोषित नहीं किया गया है बताया जा रहा है कि कई दावेदारों के पक्ष में की जा रही भारी भरकम पैरवी की वजह से पार्टी ने फिलहाल घोषणा नहीं की। शनिवार को प्रत्याशी घोषित होने की संभावना व्यक्त की गई है।जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि पार्टी ने जिन भी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारा है उन सभी को कार्यकर्ता मिलकर भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन