फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Kranti Dal busy in preparations for the upcoming elections

Almora News: आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kranti Dal busy in preparations for the upcoming elections
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गया हैं। अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दल के कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत ने शनिवार को जिले के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि यूकेडी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड में मूल निवास 1950 लागू करने, राज्य के जल, जंगल और जमीन पर उत्तराखंड वासियों के अधिकार सुनिश्चित कराने जैसे प्रमुख मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यही मुद्दे राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के हितों से सीधे जुड़े हैं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री चंदन लुधिया, गिरीश नाथ गोस्वामी, त्रिलोक लटवाल, दिनेश जोशी, मोहित साह, पान सिंह लटवाल, गिरीश जखोलिया, मनमोहन सिंह, पवन कुमार, गिरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed