फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Useful information given to women farmers in Bajina and Khushalkot

Almora News: बजीना व ख्यूशालकोट में महिला किसानों को दी उपयोगी जानकारी

Mon, 17 Nov 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Useful information given to women farmers in Bajina and Khushalkot
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के बजीनाऔर ख्यूशालकोट गांव में दो दिवसीय ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला किसानों को खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सेंट्रल हिमालयन इनवायरमेंट एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने वर्तमान में उपयोग हो रहे रासायनिक खादों और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनसे मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिकी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दोनों ही गांवों में यूएनडीपी के वित्तीय सहयोग से जलवायु सहिष्णु कृषि और आजीविका आधारित परियोजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना समन्वयक कुंदन सिंह बिष्ट ने चिया की गतिविधियों की जानकारी साझा की। परियोजना सहायक डॉ. फलक सिद्दीकी ने किसानों को जैविक खेती अपनाने पर जोर देते हुए उसके लाभ गिनाए। इस अवसर पर फील्ड सहायक मनीषा पंत, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, सरपंच अनूप सिंह करायत, नवीन चंद्र, गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह करायत समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed