फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uppa's completion of ten years of establishment

स्थापना के दस साल पूरे होने पर उपपा ने नगर में निकाला जुलूस

Sat, 19 Jan 2019 12:04 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sat, 19 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uppa's completion of ten years of establishment
स्थापना दिवस पर गांधी पार्क में जनगीत गाते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दस साल पूरे होने पर जनगीत और नाटकों के जरिए पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।  इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजदूर, किसान, बेरोजगारों और आम जनता के हितों की पैरवी करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने मालरोड से पार्टी कार्यालय तक जनगीत गाते हुए जुलूस भी निकाला।  

     गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले दस साल में पार्टी ने गैरसैंण राजधानी, भू खनन और शराब माफियाओं को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया है। इन सालों में पार्टी तमाम विपरीत परिस्थतियों के बावजूद आम जनमानस में अपना विश्वास बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर दिए गए सहयोग पर भी खुशी जताई और कहा कि इसी विश्वास के बल पर पार्टी जनहित मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्षशील रही है। जनसभा को केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, रेखा धस्माना, गिरधारी कांडपाल, शशि उनियाल, प्रेम कुमार, भावना भारती, चंद्रा थापा, मुदित धस्माना, अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी, प्रकाश जोशी ने संबोधित किया। इस मौके पर  कार्यकर्ताओं ने मालरोड और बाजार में जुलूस भी निकाला। जुलूस में गोपाल राम, गोविंद राम, हर्ष पांडे, वंदना, दीपा नेगी, जन्मेजय तिवारी, अनीता बजाज, अशोक साह, किरन आर्या, विमला, बसंत खनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed