{"_id":"589769d34f1c1bcf6de8095d","slug":"uppa-press-conference-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रेखा के घर से सीपीयू, पैनड्राइव जब्त नहीं की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रेखा के घर से सीपीयू, पैनड्राइव जब्त नहीं की
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में उपपा की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजनैतिक दलों, शराब, भू, खनन माफिया के इशारे पर पुलिस प्रशासन पार्टी के चुनाव अभियान को प्रभावित करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस की रेखा धस्माना के घर से कंप्यूटर के सीपीयू, पैनड्राइव जब्त करने की बात को निराधार बताया है। कहा कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। पार्टी ने इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए तिवारी, पार्टी प्रत्याशी रेखा धस्माना ने कहा कि धारी में पोस्टर लगाने वाले लोगों का उपपा समर्थन नहीं करती है। पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी आड़ में निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि धारी में कथित माओवादी घटना को लेकर अल्मोड़ा की उपपा प्रत्याशी रेखा के घर की न तो पुलिस ने तलाशी ली और न ही उनके घर से सीपीयू, पैनड्राइव जब्त की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपपा संघर्षशील ताकतों के साथ जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने वाली पार्टी है, लेकिन राष्ट्रीय राजनैतिक दल, शराब, भू, खनन माफिया के इशारे पर पुलिस द्वारा पार्टी की छवि को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनैतिक दल उपपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहे हैं और पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। चुनाव आयोग, कानून को ऐसे लोगों को खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारी में माओवादी पोस्टर चिपकाने के बाद न्यायालय के आदेश पर सर्च वारंट लेकर पहुंची नैनीताल पुलिस ने जिले में आठ लोगों के घरों में छापेमारी की। नैनीताल पुलिस जिले के बमनतिलाड़ी गांव के मूल निवासी नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से कंप्यूटर का सीपीयू और पैन ड्राइव जब्त कर अपने साथ ले गई है।
धारी तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एक फरवरी की रात भाकपा (माओवादी) के नाम से विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने, जन युद्ध में शामिल होने संबंधी पोस्टर और दीवारों पर नारे लिखने के बाद नैनीताल पुलिस आठ लोगों के घरों की तलाशी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट लेकर पहुंची थी।
जिले की पुलिस की मदद से नैनीताल पुलिस अल्मोड़ा नगर में तीन, सोमेश्वर में दो, ताकुला में एक, बाड़ेछीना में एक और भनोली तहसील में एक व्यक्ति के घरों की तलाशी को पहुंची। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बमनतिलाड़ी गांव के मूल निवासी नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले गोपाल राम के घर से कंप्यूटर का सीपीयू और पैन ड्राइव जब्त किया गया है। नैनीताल पुलिस जब्त की गई सामग्री अपने साथ ले गई है।
अल्मोड़ा नगर में इसके अलावा दो लोगों के घरों, बाड़ेछीना के कुंजनगर, सोमेश्वर के लखनाड़ी, भेटुली, कफलनी में एक-एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली। भेटुली में पान सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। जबकि कुंज नगर गांव और सोमेश्वर में एक-एक व्यक्ति जिनके सर्च वारंट लेकर पुलिस गई थी। कुंजनगर गांव में संबंधित व्यक्ति का घर बंद मिला। जबकि सोमेश्वर में संबंधित व्यक्ति के घर में उसके माता पिता थे। सात लोगों के घरों से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।