फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uppa also clapped, bought three nomination papers

Almora News: उपपा ने भी ठोकी ताल, खरीदे तीन नामांकन पत्र

Tue, 26 Mar 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uppa also clapped, bought three nomination papers
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने भी ताल ठोकी है। मंगलवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या ने तीन नामांकन पत्र खरीदे। वहीं अब तक इस संसदीय सीट पर 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन



मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया जारी रही। उपपा प्रत्याशी ने तीन नामांकन पत्र खरीदे। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लिए 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान अब तक 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। अब तक भाजपा से अजय टम्टा, पीपीआई से डाॅ. प्रमोद कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद नामांकन करा चुके हैं। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 मार्च को नाम वापसी होगी। आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। संवाद
विज्ञापन



कांग्रेस प्रत्याशी आज कराएंगे नामांकन

अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा बुधवार को नामांकन कराएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने बताया कि प्रदीप के नामांकन के दौरान विधायक मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, हरीश धामी, मयूर मेहर, खुशाल सिंह अधिकारी समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed