{"_id":"5fc3d93d8ebc3e5be50e9ca4","slug":"upcl-in-almora-almora-news-hld405630686","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर प्रणाली सुधारीकरण कार्य शुरू, नगर क्षेत्र में छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर प्रणाली सुधारीकरण कार्य शुरू, नगर क्षेत्र में छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम की ओर से सब स्टेशनों में मीटर प्रणाली का सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। रविवार को पहले खत्याड़ी सब स्टेशन के सुधारीकरण कार्य किया गया। कार्य के चलते नगर समेत बड़े इलाके में छह घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। बिजली ठप होने से शादी-ब्याह आदि में लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के पांच सब स्टेशनों में उच्च तकनीक की मीटर प्रणाली स्थापित कर रहा है। इससे सब स्टेशनों में बिजली यूनिटों की मीटर रीडिंग और बेहतर हो सकेगी। लाइन लॉसेज की भी बेहतर जानकारी मिल सकेगी। यूपीसीएल की टीम ने रविवार को सुधारीकरण किया, जिससे सुबह 10 से शाम चार बजे तक क्षेत्रभर में बिजली आपूर्ति ठप रही। छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन दिनों लगन सीजन चल रहे हैं, बरातों के बीच कई घंटे तक बिजली ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। एसडीओ संतोष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को रुद्रपुर से पहुंची टीम ने अल्मोड़ा स्थित खत्याड़ी उपसंस्थान में सुधारीकरण का कार्य किया। उधर अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि अब 30 नवंबर को उप संस्थान सोमेश्वर, एक दिसंबर को उपसंस्थान लमगड़ा, तीन दिसंबर को उपसंस्थान तोली और चार दिसंबर को उपसंस्थान कोसी में सुधारीकरण किया जाएगा। निर्धारित तिथियों को सुधारीकरण के दौरान सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली भी गुल रहेगी।