{"_id":"b0bc4cf7d57fbeb87d0b66e58c21a9ee","slug":"up-state-recruit-1-400-youths-took-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के लिए यूपी-उत्तराखंड के 1400 युवकों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के लिए यूपी-उत्तराखंड के 1400 युवकों ने लगाई दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की जीडी भर्ती रैली यहां सोमनाथ मैदान में शुरू हो गई है। पहले दिन दौड़ लगाने के लिए यूपी, उत्तराखंड के ढाई हजार युवक मैदान में पहुंच गए। प्री हाइट नाप तोल के बाद 14 सौ युवकों ने दौड़ लगाई और साढ़े तीन सौ युवक दौड़ में सफल रहे। बाद में शारीरिक परीक्षण किया गया। इससे पूर्व केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने भी मैदान का निरीक्षण किया।
सेना की तीन दिवसीय कोटा भर्ती रैली रानीखेत में शुरू हो गई है। प्रात:काल छह बजे मैदान में दौड़ के लिए उत्तराखंड और यूपी के ढाई हजार युवक पहुंच गए। केंद्र के सैन्य अधिकारियों ने दौड़ में सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण किया। दौड़ में सफल न होने के कारण निराश युवकों ने घर की ओर रुख किया। बुधवार को उत्तराखंड, यूपी के युवक जीडी पद के लिए दौड़ लगाएंगे। नौ को क्लर्क, ट्रेडमैन पदों के लिए दौड़ होगी। भर्ती को लेकर रानीखेत में मेले जैसा माहौल है। 12 अप्रैल से सफल युवकों का मेडिकल होगा।
विज्ञापन