{"_id":"5768432a4f1c1bf113b47d2b","slug":"unidentified-person-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"उडीलागाड़ गधेरे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उडीलागाड़ गधेरे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग में कालीमठ के समीप उडीलागाड़ गधेरे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव में कीड़े पड़े हुए थे। शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ताकुला मार्ग में घुरसों गांव के समीप उडीलागाड़ गधेरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर कोतवाल पीएल वर्मा, एसएसआई हरीश प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मोरचरी में शिनाख्त के लिए रखा है। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। एसएसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि मृतक की उम्र 45 वर्ष के करीब है। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। मृतक का शव फुला हुआ है और कीड़े पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने काली सफेद धारी वाली कमीज और बादामी रंग की पेंट पहनी हुई है।
विज्ञापन