फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unidentified body was not identified, Jan Sewa committee conducted cremation

अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त, जनसेवा समिति ने किया दाह संस्कार

Tue, 17 Jul 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 17 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन

 ताड़ीखेत ब्लॉक के सगनेटी वन पंचायत में मिले अज्ञात शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव यहां राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। इधर जन सेवा समिति ने हिंदू परंपरानुसार शव का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया है।  

विज्ञापन


मालूम हो कि राजस्व पुलिस को चार दिन पूर्व ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती सगनेटी वन पंचायत में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। राजस्व पुलिस के अनुसार शव बिहारी अथवा नेपाली श्रमिक का प्रतीत हो रहा था। जिस स्थान पर शव मिला उसके ठीक ऊपर पहाड़ी थी।
विज्ञापन


पहाड़ी पर उक्त युवक की पैंट भी अटकी हुई थी। राजस्व पुलिस ने पहाड़ी से गिरकर श्रमिक युवक की मौत की संभावना जताई थी। इधर पोस्टमार्टम कराने के बाद भी 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हुई। जन सेवा समिति ने मानवता का परिचय देते हुए मुक्तिधाम में उसका दाह संस्कार कर दिया है। दाह संस्कार का खर्च समिति ने अपने कोष से वहन किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे, गणेश राम, सुनील आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed