फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Underground water tank of Almora

अंडरग्राउंड पेयजल टैंक का नहीं हुआ सदुपयोग

Sat, 10 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Underground water tank of Almora
अल्मोड़ा का अंडरग्राउंड पेयजल टैंक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी में विक्टर मोहन जोशी पार्क में 1.9 करोड़ की लागत से बना जलाशय पिछले एक साल से निष्प्रयोज्य पड़ा है। 40 लाख लीटर क्षमता के इस जलाशय के लिए कोसी नदी से नई पेयजल लाइन बिछाई जानी है, लेकिन पेयजल निगम निर्माण शाखा द्वारा लाइन बिछाने के लिए भेजे गए 11.83 करोड़ का प्रस्ताव पिछले सवा साल से शासन के ठंडे बस्ते में है।

विज्ञापन


विक्टर मोहन जोशी पार्क में आजादी से पूर्व का जलाशय था। पूर्व में नगर में पेयजल किल्लत होने पर शहर में इसी जलाशय से पानी की आपूर्ति की जाती थी। कोसी से शहर के लिए नई पेयजल लाइन बिछने पर यह जलाशय निष्प्रयोज्य हो गया था। एनटीडी और हीराडुंगरी क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए इस जलाशय के जीर्णोद्धार की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन


शासन से बजट मिलने पर पिछले साल पेयजल निगम निर्माण शाखा ने 1.10 करोड़ की लागत से इस जलाशय का जीर्णोद्धार किया। यह जलाशय करीब सवा साल पहले बनकर तैयार हो गया और इसकी क्षमता 40 लाख लीटर (40 एमएलडी) है। जलाशय के ऊपर लेंटर डाल दिया गया है। इसके ऊपर करीब 1.10 ऊंचाई का तालाब बनाकर बच्चों के लिए वोट चलाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाशय का जीर्णोद्धार और तालाब बनाने का काम पूरा हो चुका है। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने कोसी नदी से विक्टर मोहन जलाशय तक नई पेयजल लाइन बिछाने, जलाशय के पास नया पंप हाउस स्थापित करने और जलाशय से हीराडुंगरी टैंक तक पेयजल लाइन बिछाने के लिए 11.83 करोड़ का प्रस्ताव करीब सवा साल पहले शासन को भेजा था। विभाग के अधिशासी अभियंता आरवी मौर्य ने बताया कि प्रस्ताव को शासन से मंजूरी नहीं मिली है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद काम शुरू हो सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed