फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Under Rawat's leadership, the forces will achieve high status

सीडीएस रावत के नेतृत्व में तीनों सेनाएं उच्च मुकाम तक पहुंचेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Under Rawat's leadership, the forces will achieve high status
बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग की स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने जनरल बिपिन रावत के देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जनरल रावत के सीडीएस बनने से उत्तराखंड गौरवान्वित हुआ है। उनके नेतृत्व में देश की तीनों सेनाएं उच्च मुकाम हासिल करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस कार्ड के लिए आवेदन किया था उनका यदि ओटीबी मैसेज आया है तो वह अपने पूरे दस्तावेज के साथ ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक अल्मोड़ा में जमा कराएं। नया ईसीएचएस कार्ड भी उन्हें यहीं से मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की कोई समस्या है तो वह संगठन के पदाधिकारियों को बता सकते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन दीपक कुमार टम्टा ने और संचालन सचिव रिटायर्ड नायब सूबेदार क्लर्क सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष जीवन नाथ वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, उप सचिव हरीश साह, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, आरसी पंत, पूरन चंद्र, पूरन सिंह ऐरी, सुधीर जोशी, पीसी तिवारी, लाल सिंह मेहता, नवीन जोशी, महेंद्र बिष्ट, रोशन लाल, हरीश पांडे, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र साह, गोविंद लाल वर्मा, पूरन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed