फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Under ground dustbin will start from tomorrow

शहर में कल से शुरू होगा अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Under ground dustbin will start from tomorrow
अल्मोड़ा। शहर की सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार होने की उम्मीद है। ग्रामीण निर्माण विभाग इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिवीजन देहरादून की ओर से बुधवार से शहर में बनाए जा रहे अंडरग्राउंड कूड़ेदानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पालिका परिषद ने पंद्रह स्थानों पर अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव पूर्व में तैयार किया था। इनके निर्माण के लिए जगह भी चिह्नित की गई थी। पालिका के इस 1.04 करोड़ के प्रस्ताव को पूर्व में ही मंजूरी मिल चुकी है। शासन की कूड़ेदानों के लिए 48 लाख रुपये भी पालिका को अवमुक्त किए हुए हैं। बकायदा पालिका शासन से मिले 48 लाख रुपये ग्रामीण निर्माण विभाग को हस्तांतरित भी कर चुकी है। ग्रामीण निर्माण विभाग (ई एंड एम) के अवर अभियंता शेखर पांडे ने बताया कि बुधवार से इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन कूड़ेदानों के लिए दूसरी जगह चिह्नित की जाएगी
अल्मोड़ा। अंडरग्राउंड कूड़ेदान बनाने के लिए पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर तिराहा और एनटीडी चौराहे पर चिह्नित की गई जगहें राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आ रही हैं। अब इन जगहों पर बनाए जाने वाले कूड़ेदानों कूड़ेदान निर्माण के लिए दूसरी जगह तलाशी जाएगी। बाकी के कूड़ादानों को एडम्स के समीप, आवास विकास कालोनी मकेड़ी, धारानौला, कलक्ट्रेट की सीढ़ियों के समीप, जिला पुस्तकालय के पास, स्टेडियम के समीप, वन विभाग, जिला पर्यटन विकास कार्यालय, भ्यारखोला, आकाशवाणी, आफीसर्स कालोनी, जीजीआईसी तिराहे पर बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed