फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uncontrollable traffic improves disorder

बेकाबू यातायात अव्यवस्था में सुधार नहीं

Tue, 14 Nov 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 14 Nov 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable traffic improves disorder
रानीखेत में इस तरह से लगा जाता है रात्रि में जाम - फोटो : amar ujala

बेकाबू यातायात अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर के बाद अब रात में भी बाजार में जाम आम हो गया है। व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण दिन भर वाहनों की रेलमपेल रहती है। जिसके चलते वाहन चालकों के अलावा आम लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस प्रशासन के नियम सिर्फ बैठकों तक ही सीमित होकर रह गए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर रानीखेत की यातायात व्यवस्था लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही है। वन वे व्यवस्था तक का पालन नहीं कराया जा रहा है। नियम सुधारने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासन की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन नियमों पर अमल नहीं हो पाता। व्यापार मंडल सहित तमाम संगठनों ने पूर्व में कई बार इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर आंदोलन की चेतावनी तक दी है, लेकिन व्यवस्था है कि सुधरने का नाम नहीं लेती।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व सीपीयू को यहां से अचानक हटा दिया गया, जिसके बाद हालात और खराब हो गए हैं। अब रात्रि में भी वाहनों का जाम लगने लगा है।  हालांकि यातायात पुलिस के लोग चौराहे पर तैनात रहते हैं, लेकिन जवानों की कमी के चलते व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। रही सही कसर सड़क तक सामान फैलाने वाले दुकानदार पूरी कर रहे हैं। कैंट प्रशासन ने पूर्व में दुकानों के आगे तक सामान रखने वालों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन फिर से वही ढाक के तीन पात वाली कहानी चरितार्थ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed