फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unclaimed Dogs Pulled People's Nose

लावारिस कुत्तों ने लोगों की नाक में दम किया

Wed, 05 Jul 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा ।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा । Updated Wed, 05 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed Dogs Pulled People's Nose
शहर में इस तरह घूम रहे आवारा कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला

 नगर क्षेत्र में लावारिस पशुओं के साथ ही कुत्तों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। कुत्ते जहां रात में शोर मचाकर लोगों की नींद में खलल डाल रहे हैं वहीं रास्तों में जगह-जगह गंदगी भी करते हैं। इधर बीते कुछ दिनों से यह कुत्ते लोगों पर झपट भी रहे हैं। लोग लंबे समय से कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


खजांची मोहल्ला क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि बाजार क्षेत्र में झुंड के रूप में घूमने वाले कुत्तों के कारण स्कूली बच्चों के साथ ही वृद्ध लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। बीते तीन चार दिनों में कुत्तों ने राह चलते कई लोगों को काट दिया है। खजांची मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर से लावारिस कुत्तों को हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहन लाल साह, युसूफ तिवारी, प्रमोद रावत, अभय साह, सरफराज अहमद, सुशील साह आदि लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed