फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unclaimed animals are disturbed.

लावारिस पशुओं से परेशान नदी गांव के लोग

Thu, 22 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाल, बागेश्वर Updated Thu, 22 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed animals are disturbed.
लावारिस मवेशियों से परेशान नदी गांव की महिलाओं ने यहां तहसीलदार से मुलाकात करके उन्हें आपबीती सुनाई। महिलाओं ने कहा कि लावारिस पशुओं के कारण जीना मुहाल हो गया है। उन्होेंने इससे निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


नदीगांव की महिलाओं का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को तहसीलदार पदम सिंह मेहरा से मिला। महिलाओं ने बताया कि लावारिस गायों, सांडों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। घरों के आसपास रखी चीजों को पशु खा जाते हैं। खेतों, सब्जी की फसलों को जानवरों ने बर्बाद कर दिया है। कई पशु आक्रामक भी हो गए हैं। जिनसे बच्चों को खतरा बना रहता है। महिलाओं ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने शीघ्र ही इन पशुओं को पकड़कर गोसदन भिजवाने का भरोसा दिलाया। महिलाओं के शिष्टमंडल में मुन्नी जोशी, भगवती जोशी, पुष्पा जोशी, कमला मटियानी, कमला राणा, भगवती देवी आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed