फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UKRAND's Uttarakhand Upliftment Yatra will reach Dwarahat tomorrow

Almora News: उक्रांद की उत्तराखंड उत्थान यात्रा कल पहुंचेगी द्वाराहाट

Mon, 12 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
UKRAND's Uttarakhand Upliftment Yatra will reach Dwarahat tomorrow
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की जागेगा उत्तराखंड, जीतेगा उत्तराखंड थीम पर आयोजित उत्तराखंड उत्थान यात्रा 14 अक्तूबर को कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान रोड शो, जनसभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से यात्रा में भागीदारी की अपील की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा बुधवार सुबह सात बजे कौसानी से शुरू होकर सोमेश्वर होते हुए द्वाराहाट पहुंचेगी। यहां सुबह 9:30 से 11 बजे तक रोड शो, जनसभा और प्रेस वार्ता होगी। इसके बाद चौखुटिया, मासी, स्याल्दे-सल्ट, देघाट और सराईखेत में कार्यक्रम होंगे। यात्रा का अंतिम पड़ाव शाम 6:15 से 7:15 बजे तक जैनल-सनना में रहेगा। यहां रोड शो के बाद दल के सदस्य रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के माध्यम से पहाड़ की समस्याओं, क्षेत्रीय मुद्दों और प्रदेशवासियों के हितों को उठाने के साथ पहाड़ी स्वाभिमान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed