फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ukd workers will fight for the development of the region

क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ेंगे उक्रांद कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Ukd workers will fight for the development of the region
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की लमगड़ा ब्लॉक की बैठक में वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर कई युवाओं ने उक्रांद की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन

लमगड़ा ब्लॉक कमेटी के लिए रविंद्र बिष्ट को अध्यक्ष और जगदीश सिंह नेगी महामंत्री नियुक्त किए गए। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि राज्य निर्माण का पहला उद्देश्य था कि युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिले। पर राज्य बनने के बाद दिल्ली मे बैठे राष्ट्रीय दलों के हाईकमानों की कठपुतली सरकारों ने राज्य में विकास की सही नीतियां नहीं बनाई। जिससे रोजगार के अवसर छिन गए और युवाओं पलायन और अधिक हो गया।
विज्ञापन

अब कोरोना महामारी के चलते युवा वर्ग लौटा है तो सरकार उन्हें कर्ज में उलझाना चाहती है, जबकि वर्तमान में राज्य में रोजगार की ऐसी नीति की जरूरत है जिससे युवा रोजगार भी प्राप्त करें और उन्हें बैंकों का अधिक कर्जदार भी नहीं बनना पड़े। जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि राज्य बने दो दशक हो गए हैं पर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से और अधिक बदहाल हो गई हैं। कई गांव पेयजल और सड़क सुविधा से भी वंचित हैं। राज्य के विकास का धन गिने चुने नेताओं, अफसरों और ठेकेदारों का गठजोड़ ही लील रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लमगड़ा ब्लॉक कमेटी के लिए रविंद्र बिष्ट को अध्यक्ष, पान सिंह फर्त्याल और जीवन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह नेगी को महामंत्री, कुंदन सिंह को कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह को जिला प्रतिनिधि और सुरेश सिंह, गोपाल सिंह, दीपक सिंह चौहान, संजय सिंह, प्रकाश सिंह को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, महेश नंदन नाथ, नारायण सिंह, हरीश सिंह, श्याम सिंह, चंदन सिंह, ललित सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed