फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ukd will set up units at village level

उक्रांद न्याय पंचायत, बूथ और ग्राम स्तर पर इकाइयां गठित करेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
ukd will set up units at village level
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल जिला ईकाई की बैठक में सदस्यता अभियान तेज कर न्याय पंचायत, बूथ और ग्राम स्तरों पर संगठन की इकाइयां गठित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की।
विज्ञापन

जिला स्तर पर दल की गतिविधि में तेजी लाने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद न्याय पंचायत स्तरों पर बैठकें करने का निर्णय लिया। बैठक में तय हुआ कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष जल्द बैठकों की तिथियां जिलाध्यक्ष के पास भेजेंगे।
विज्ञापन

बताया गया कि 20 से 30 नवंबर के बीच जिले के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय पदाधिकारियों की सभाएं होंगी। सभी ब्लॉक अध्यक्षों से जनसभा के स्थानों और तिथियों से जिलाध्यक्ष को अवगत कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर 31 अक्तूबर को गांधी पार्क में देने का एलान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, केंद्रीय संगठन मंत्री रणजीत सिंह गड़ाकोटी, गिरीश साह, गोपाल सिंह मेहता, पूरन सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed