फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ujaad de mere dil ki duniya

उजाड़ दे मेरे दिल की दुनिया...

Sat, 20 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Sat, 20 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ujaad de mere dil ki duniya
उर्स - फोटो : अमर उजाला
कालू सैय्यद बाबा की मजार पर चल रहे उर्स समारोह में दिल्ली से पह़ुुंची कुदुवी ब्रदर्स की टीम ने कव्वालियों के माध्यम से समां बांध दिया। बाबा की शान में कव्वालों ने सुनाया- मुझे गमजदा देखकर वो मुझसे बोला कि तू बेसहारा नहीं है...। इससे पहले अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरें चढ़ाईं और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

 कालू सैय्यद बाबा की मजार पर चार दिवसीय उर्स समारोह के तहत कव्वालियों का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार रात दिल्ली से पहुंची कुदुवी ब्रदर्स की टीम ने शानदार कव्वालियां प्रस्तुत कीं। उजाड़ दे मेरे दिल की दुनिया, सुकून को मेरे तबाह कर दे, बस इतनी सी इल्तजा है कि अपना रुख इधर कर दे, मुझे गमजदा देखकर वो मुझसे बोला कि तू बेसहारा नहीं है जैसी कव्वालियां पेश कीं। इस दौरान बाबा के भक्तों में मुस्लिम ही नहीं हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। 
विज्ञापन


खादिमों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रानीखेत। उर्स समारोह में शनिवार को बाबा की मजार पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मजार के खादिमों ने पूरे इलाके की सफाई की और कूड़े का निस्तारण किया। मालूम हो कि शुक्रवार दोपहर एसडीएम ने मेले का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed