{"_id":"60d4c64f8ebc3e2cd30048e3","slug":"two-youths-arrested-with-7-95-grams-of-smack-almora-news-hld4288770112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 7.95 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 7.95 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के बीच जिला पुलिस के हत्थे दो स्मैक तस्कर चढ़े हैं। पुलिस ने उनसे 7.95 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ढुंगाधारा एनटीडी निवासी अंकित बिरोडिया (23) और अंकित उपाध्याय (21) के संदिग्ध पाए जाने पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 7.95 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ में रुद्रपुर से कम दामों में स्मैक लाकर अल्मोड़ा में युवाओं को अधिक मूल्य पर बेचने की बात आरोपियों ने कुबूली है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्मैक समेत मादक पदार्थ के तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस टीम में एसआई श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल दीपक लुंठी, भूपेंद्र वल्दिया आदि शामि थे।