{"_id":"5a048bfa4f1c1b156b8b4c0d","slug":"two-years-later-on-the-road-asphalt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिगांव-जौरासी मार्ग पर दो साल बाद भी डामर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिगांव-जौरासी मार्ग पर दो साल बाद भी डामर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से धनराशि मंजूर होने के दो साल बाद भी शहीद मोहन चंद्र शर्मा आदिगांव-जौरासी मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं किया गया है। कच्चे मार्ग से सफर करने पर ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। सड़क में कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार नहीं बनी है, साथ ही कई जगह कल्वर्ट क्षतिग्रस्त पड़े हैं। शहीद मोहन चंद्र शर्मा जनकल्याण विकास समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर डामरीकरण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शहीद मोहन चंद्र शर्मा आदिगांव-जौरासी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शासन से 2015 में चार करोड़ 27 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। धनराशि मंजूर होने के बाद भी सड़क पर डामर नहीं किया गया है। कच्चे मार्ग में ही वाहन चल रहे हैं। सड़क में कई स्थानों पर कल्वर्ट क्षतिग्रस्त हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे सुरक्षा दीवार ही नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
मार्ग पर डामर नहीं होने के कारण आदिगांव फुलोरिया, कन्होणिया, गोपालगांव, बगवालीपोखर, कोटिला, बसौली, सीमार, फड़िका, जाला, सुरना, रिखाड़ी, जैंठा आदि गांवों के ग्रामीणों को सफर करने के दौरान भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में तो सड़क की हालत बदतर हो जाती है। बारिश का पानी सड़क में जमा हो जाता है और वह तालाब का रूप ले लेता है। इस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर डामरीकरण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश फुलोरिया, उपाध्यक्ष खीमानंद मासीवाल, सचिव जगदीश मासीवाल आदि शामिल हैं।