फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two-storey houses collapse from rain

बारिश से दो मंजिला मकान धराशायी

Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

 बारिश से जिले में कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। सोमेश्वर क्षेत्र में हुई बारिश से जैंचोली गांव में त्रिलोक राम पुत्र देव राम का चार कमरों का दो मंजिला मकान टूट गया। संयोग से घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे।

विज्ञापन


इधर अल्मोड़ा के शैल में दीवार क्षतिग्रस्त होने से न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल के कार्यालय और कक्षों को नुकसान हुआ है। सोमवार सायं सोमेश्वर क्षेत्र में तेज बारिश से जैंचोली गांव में त्रिलोक राम का चार कमरों का दोमंजिला मकान टूट गया। उस समय परिजन घर पर नहीं थे। मकान के मलबे में उनका सारा सामान दब गया।  
विज्ञापन


त्रिलोक राम के चार सदस्यीय परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ले रखी है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी, पटवारी रविमोहन बिष्ट, अवर अभियंता दीन दयाल पांडे ने मौका मुआजना किया।इधर बारिश से अल्मोड़ा के शैल में स्थित न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल भवन के पीछे की रास्ते की दीवार टूटने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार के ध्वस्त होने से स्कूल के कार्यालय और कक्ष को नुकसानपहुंचा है। इस कारण पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल के प्रबंधक तारु तिवारी ने जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन अधिकारी को ज्ञापन देकर रास्ते की दीवार को दुरुस्त करवाने मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed