फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two residential buildings collapsed

दो आवासीय भवन भरभराकर गिरे, एक पड़ोसी के घर तो दूसरे परिवार को पंचायत भवन में मिली शरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two residential buildings collapsed
भैसियाछना के दियारी गांव में भरभराकर गिरा मकान। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश से भैंसियाछाना ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में दो भवन भरभराकर गिर गए। आवासीय भवन गिरने से परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। एक परिवार ने पड़ोसी तो दूसरे को पंचायत भवन में शरण दी गई है।
विज्ञापन

दियारी गांव के रूपीकूड़ा तोक में राजेंद्र राम पुत्र नैनराम का दो मंजिला मकान भारी बारिश में धराशायी हो गया। घटना से एक दिन पहले मकान की छत और दीवारें धीरे-धीरे एक ओर झुकनी शुरू हो गई थी, जिसे देखते हुए राजेंद्र के परिवार ने मकान छोड़कर पड़ोसी के वहां शरण ले ली। बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश में मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गई। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह बेलवाल ने नुकसान का आकलन किया। उधर ग्राम बुधोला (पेटशाल) में तारा देवी पत्नी केशव राम का मकान ध्वस्त हो गया। मौके पर पहुंचे धर्मनिरपेक्ष युवा मंच संयोजक विनय किरौला और सदस्य सुंदर लटवाल, मनोज लटवाल, कमलेश सनवाल ने आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आपदा कंट्रोल रूम में सूचना दी, पीड़ित परिवार को राशन भी दिया। पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को पंचायत भवन में शरण दी गई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में दो राज्य राजमार्ग समेत 10 मोटरमार्ग हुए बंद
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से अल्मोड़ा मेें दो राज्य राजमार्ग समेत 10 मोटरमार्ग बंद पड़ गए। इसमें काफलीखान-लोहाघाट (राज्य राजमार्ग), सुवाखान-चायखान(राज्य राजमार्ग), दसौला-मेल्टा, जैंती-पीपली, दन्या-आरा सल्फड़, बसोट-बिनोली, चमकाना-रेखना, वलमरा-तल्ली चनोली, बाड़ीकोट-खुरेदी, विश्वनाथ-जसकोट शामिल हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह लगातार छुटपुट नुकसान हो रहा है। बारिश के बीच जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अल्मोड़ा में बीते 24 घंटों में 38 मिमी और ताकुला में सर्वाधिक 54.5 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed