फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two people attacked near death

Almora News: डंपर चालक और परिचालक ने लोहे की रॉड से कार स्वामी और चालक को पीटा

Tue, 23 Apr 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two people attacked near death
अल्मोड़ा। कार स्वामी और चालक को लोहे की रॉड से पीटने पर डंपर चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि डंपर चालक और परिचालक ने दोनों को पीटने के बाद खाई में फेंक दिया। बमुश्किल दोनों की जान बची।
विज्ञापन

भतरौंजखान निवासी जगत सिंह रावत ने पुलिस में तहरीर दी। उसका कहना है कि रविवार को वह अपनी निजी कार से मछोड़ से भतरौंजखान आ रहे थे। भतरौंजखान से रामनगर की तरफ जा रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब उसने और उसके चालक देवरापानी निवासी चालक चंद्र प्रकाश ने डंपर को रोका तो उसमें सवार रामनगर निवासी मो. साकीर और मो. जाकिर ने दोनों पर लोहे की रॉड से हमला करने के बाद खाई में फेंक दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर दोनों मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed