{"_id":"665a1802cb02be321e0f4cc8","slug":"two-officer-reached-to-district-almora-news-c-232-1-shld1002-112665-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा पहुंचे 12वीं फेल फिल्म के असल हीरो मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा पहुंचे 12वीं फेल फिल्म के असल हीरो मनोज
Sat, 01 Jun 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। 12वीं फेल फिल्म के असली हीरो आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी अल्मोड़ा पहुंचे हैं। दोनों ने यहां की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया। मनोज ने कहा कि फिल्म के जरिए दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है।
मनोज शर्मा पत्नी श्रद्धा के साथ नगर के सरकार की आली में स्थित ससुराल पहुंचे हैं। उनके आने की सूचना मिलते ही प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब रहे। रंगकर्मी गिरीश धवन ने बताया कि इंटर में फेल होने पर जहां विद्यार्थी गलत कदम उठा लेते हैं वहीं मनोज ने कठिन मेहनत से मुकाम हासिल किया। उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में पत्नी श्रद्धा की भी अहम भूमिका रही है।
उन्होंने बताया कि मनोज महाराष्ट्र पुलिस में आईजी हैं जबकि श्रद्धा पर्यटन विभाग मुंबई में एमडी हैं। मनोज ने कहा कि असफलता से हार नहीं माननी चाहिए। इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत से व्यक्ति मंजिल तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में हसीन वादियां है। यहां फिल्म शूटिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आचार संहिता के चलते उन्होंने अन्य मुद्दों पर बात करने के इंकार कर दिया। शिक्षिका विजया पंत के आवास पर प्रशंसकों ने मनोज का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रोहित भट्ट, विजया पंत, दिनेश चंद्र पंत, दीक्षा तिवारी, अमित तिवारी, नलनी पंत, गिरीश धवन शामिल रहे।