फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two houses damaged by heavy rain, a family shift

तेज बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त, एक परिवार शिफ्ट

Thu, 06 Jul 2017 10:58 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two houses damaged by heavy rain, a family shift
बारिश के दौरान तालाब बनी सड़क से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

 बुधवार रात से हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भी दिन भर जारी रही। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक जिले में 93.2 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण जिले के कई आंतरिक मार्ग बंद हो गए हैं। उधर भनोली तहसील में दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। खतरे की आशंका को देखते हुए एक परिवार को शिफ्ट कर दिया गया है। इधर कोसी नदी में जल स्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी करने के बाद बैराज के गेट खोल दिए गए हैं। तेज बहाव और गंदा पानी आने के कारण जल संस्थान के पंप भी एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


 लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह नालियां और कलमठ बंद होने से पानी सड़कों में बहने लगा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि बारिश के कारण आटी से डसीली, देघाट से चिंतोली, झिमार से भीताकोट और चिमटाखाल-भौनखाल मोटर मार्ग बारिश के कारण बंद हैं। तेज बारिश से भनोली तहसील में दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


कचेड़ मनिया गांव निवासी गोधन राम का मकान खतरे की जद में आ गया है और परिवार को शिफ्ट कर दिया गया है। इधर सोमेश्वर में भी तेज बारिश जारी है। तल्ली बाजार में नालियों का पानी सड़कों में आ गया है। हुकुम सिंह शहीद स्मारक के पास कलमठ साफ नहीं होने से वह जगह भी तालाब बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेश्वर-बिंता सड़क का डामर उखड़ गया है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और सड़कों के किनारे की दीवारों को भी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इधर कोसी नदी भी उफान पर है। अलर्ट जारी करने के बाद कोसी बैराज के गेट भी खोल दिए गए हैं। जल संस्थान के जेई बचे सिंह देवड़ी ने बताया कि नदी में पानी का तेज बहाव और पानी गंदा आने के कारण कोसी नदी में स्थित जल संस्थान के सप्लाई पंप बंद कर दिए गए हैं, जिससे शुक्रवार को नगर में पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहने की आशंका भी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed