फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two doctors on camp duty, one on leave, patients upset

Almora News: दो डॉक्टर कैंप ड्यूटी, एक छुट्टी पर, मरीज हुए परेशान

Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two doctors on camp duty, one on leave, patients upset
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों के कैंप में जाने और एक डॉक्टर के अवकाश पर जाने से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। भीड़ के चलते मरीजों को चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत अवकाश पर रहे। इस कारण महिला अस्पताल में डॉ. पल्लवी के पास मरीजों की भीड़ रही। यहां मरीजों की कतार रही। नेत्र रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन पर थे। दो अस्थि रोग विशेषज्ञों में से डॉ. अविनाश ऑपरेशन पर थे जबकि डॉ. पीके मेहता कैंप ड्यूटी पर गए थे। वहीं ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका भी कैंप ड्यूटी पर गई थीं। इससे हवालबाग, भैंसियाछाना, धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला सहित अन्य विकासखंडों से पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में 700 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। भीड़ के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कैंप ड्यूटी पर गए चिकित्सक जल्द ओपीडी में सेवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed