फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two city-based inter-city bus services will run from tomorrow

कल से नगर में चलेंगी दो इंटर सिटी बस सेवाएं

Tue, 11 Dec 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two city-based inter-city bus services will run from tomorrow
इंटर सिटी बस सेवा संचालन को लेकर अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में हुई बैठक में मौजूद प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
 नगर में यातायात का दबाव कम करने औरनागरिकों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 दिसंबर से प्रायोगिक तौर पर दो इंटर सिटी बस सेवाएं शुरू होंगी। जिला कार्यालय में हुई बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष  रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन का निर्णय सराहनीय है, इससे नगरवासियों को आवागमन में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि ध्यान रखा जाए कि बस सेवा नियमित रूप से चालू रहे। जहां पर भी संचालन में कठिनाई आ रही हो समय-समय पर समीक्षा कर सुझाव लिए जाएं। एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि बस संचालन के लिए रूट चार्ट बनाया गया है। 12 दिसंबर से दो सिटी बस नगर में चलेंगी। पहली बस सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक, दूसरी बस सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक चक्रवार यात्रियों को लाएंगी और ले जाएगी। इसके लिए किराया भी निर्धारित किया गया है। बस का न्यूनतम किराया पांच रुपये और अधिकतम किराया 18 रुपये तक होगा। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बार अध्यक्ष महेश परिहार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल, कैलाश गुरुरानी, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, केवल सती, गणेश बिष्ट, सागर मेहता, वंशीलाल कक्कड़आदि ने सुझाव रखे।  प्रभारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यदि यह सेवा सफल रही तो वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बैठक में एसडीएम विवेक राय, डीएसपी कमल राम आर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बस का रूट चार्ट 
सुबह नौ बजे: पहली बस करबला से प्रस्थान कर मालरोड, केमू स्टेशन, शिखर तिराहे, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, विकास भवन तिराहा, कर्नाटकखोला, खोल्टा, बेस होते हुए करबला पहुंचेगी। 

- सुबह आठ बजे: दूसरी बस एनटीडी से प्रस्थान कर फलसीमा, सिकुड़ा बैंड, मकेड़ी, धारानौला, राजपुर, आफिसर कालोनी, पुलिस लाइन, दुगालखोला, करबला,  केमू स्टेशन, शिखर तिराहे, लक्ष्मेश्वर तिराहा, धार की तूनी, शैल बैंड होते हुए एनटीडी तक जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed