{"_id":"595e76394f1c1b1b078b4680","slug":"two-cases-filed-against-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के खिलाफ दो पक्षों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के खिलाफ दो पक्षों पर मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के मजखाली क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में यहां राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि गत दिनों यहां मजखाली में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। मजखाली निवासी पुष्कर मेहता और मछलिया निवासी विपिन बेलवाल ने कहा है कि तीन दिन पूर्व तेजेंद्र रावत और उसके अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज भी की।
दूसरी तरफ तेजेंद्र रावत की ओर से दर्ज मुकदमे में पुष्कर मेहता और विपिन खर्कवाल पर भी मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। तहसीलदार नितेश डांगर ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन