{"_id":"666f420245d9326ffd0a2c24","slug":"two-car-collides-jam-almora-news-c-232-1-alm1004-113328-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर, लगा जाम
Mon, 17 Jun 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग से हटवाए वाहन, खोला जाम
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के पास दो वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वाहनों की टक्कर से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटाते हुए जाम खोला।
रविवार की शाम अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही कार और हल्द्वानी से अल्मोड़ा की आ रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया तो इससे हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्रियों और पर्यटकों को इनमें बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को मुख्य सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहा कार चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन का संचालन कर रहा था, उसे हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।