फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two and a half months later came in Someshwar gas vehicle

ढाई माह बाद सोमेश्वर में पहुंचा गैस वाहन

Sat, 28 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 28 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

सोमेश्वर में करीब ढाई माह बाद रसोई गैस का वाहन पहुंचा। वाहन के पहुंचते ही खाली सिलेंडर लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहरे में गैस बांटनी पड़ी। दो वाहनों के जरिए करीब चार सौ सिलेंडर बांटे गए। देर से पहुंचे करीब 12 लोगों को सिलेंडर समाप्त होने पर गैस नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


करीब साढ़े दस बजे रसोई गैस के दो वाहन वाहन सोमेश्वर अस्पताल के पास पहुंचे। गैस वाहन के पहुंचने की सूचना मिलते ही लोग खाली सिलेंडर लेकर वितरण स्थल पर पहुंचने लगे। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस की मौजूदगी में चार सौ से अधिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बांटे गए।
विज्ञापन


करीब एक दर्जन भर लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पाई। उधर लोद, भैसड़गांव, चनौदा क्षेत्र में भी ढाई माह से गैस वाहन नहीं पहुंचा है। इससे उपभोक्ता परेशानहैं। वहीं ऑनलाइन बुकिंग चालू होने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं खासकर महिलाओं को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed