{"_id":"2d934c3c8787967293683da147ee3fff","slug":"twenty-four-hours-15-mm-rainfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में 15 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में 15 मिमी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। मलबा आने से अब भी मरचूला-स्याल्दे-देघाट सहित जिले के सात आंतरिक मार्ग बंद हैं। लोनिवि इन मार्गों को नहीं खोल सका है।
विज्ञापन
पिछले चौबीस घंटे में अल्मोड़ा में 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि बारिश से नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
उधर सोमेश्वर तहसील के अर्जुनराठ गांव में सुरेश राम और मिरई गांव में प्रकाश सिंह के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।