फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Turn In Road Creates Mess

गनियाद्योली-चिलियानौला सड़क के तीव्र मोड़ का नहीं हो सका ट्रीटमेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Turn In Road Creates Mess
चिलियानौला लिंक मार्ग पर इस तरह से हो जाती है वाहनों की भिड़ंत।संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली-चिलियानौला के अनियंत्रित तीव्र मोड़ का आज तक ट्रीटमेंट नहीं हो सका है। यह मोड़ किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बना हुआ है। मोड़ संकरा होने के कारण कई बार हल्द्वानी और रानीखेत की तरफ से आने वाले वाहनों में भिड़ंत तक हो जाती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से मोड़ की चौड़ाई बढ़ाने और यहां क्रश बैरियर लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग ने इसकी सुध तक नहीं ली है।
विज्ञापन

चिलियानौला कस्बे में प्रवेश के लिए पूर्व में ट्रांजिट कैंप के पास राजकीय पीजी कॉलेज गेट से कच्ची सड़क से वाहन होकर गुजरते थे। सेना की भूमि होने के कारण पांच 15 साल पहले सेना ने इस कच्ची सड़क को सिविल वाहनों के लिए बंद कर दिया। क्षेत्रवासियों की मांग पर बाद में लोनिवि ने चिलियानौला के लिए रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग से विशुवा गांव के ऊपर लिंक मार्ग बनाया। जिसे बाद में पक्की सड़क का रूप दे दिया गया। लेकिन मोड़ की चौड़ाई काफी कम होने से गनियाद्योली और रानीखेत की तरफ से आने जाने वाले वाहनों का पता नहीं चल पाता। कई बार चिलियानौला से आने वाले वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर, चिलियानौला निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट, कवींद्र सिंह कुवार्बी, रोहित शर्मा, नवीन कुवार्बी आदि ने बताया कि कई बार लोनिवि से मोड़ की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की गई। लेकिन मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

- चिलियानौला लिंक मार्ग पहले से ही संकरा है। ऐसे में यदि मोड़ पर क्रश बैरियर लगाए गए तो सड़क और भी तंग हो जाएगी। विभाग ने दुर्घटना रोकने के लिए वह डेलीमीटर लगाए हैं, जिससे पता चल जाएगा कि यहां पर मोड़ है।-केएस बिष्ट, एई, लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed