फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tunel in Almora

अल्मोड़ा में टनल निर्माण के लिए जल्द बनेगी डीपीआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tunel in Almora
अल्मोड़ा। शहर में लोअर मालरोड से धारानौला के लिए स्वीकृत 1228 मीटर लंबी सुरंग (टनल) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द बनने की उम्मीद है। शासन के निर्देश पर डीपीआर बनाने को रेट निर्धारित करने के लिए लोनिवि रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) आमंत्रित करेगा। जिससे टनल निर्माण के कार्य में प्रगति आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की सड़कों में वाहनों का काफी दबाव रहता है। पिछले कई सालों से शहरवासी अल्मोड़ा में टनल निर्माण की मांग उठा आ रहे हैं, जिससे कि यातायात सुगम हो और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके। जनता की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के शासनकाल में अल्मोड़ा में 2015 में टनल निर्माण की मंजूरी मिली। इसके बाद फिजिबिलिटी परीक्षण को सरकार ने 2016 में लोनिवि को 50 लाख रुपये भी अवमुक्त किए। प्रांतीय खंड लोनिवि ने टनल के फिजिबिलिटी परीक्षण का कार्य एमबर्ग इंजीनियरिंग गुरुग्राम को दिया। कंपनी के विशेषज्ञों ने लोअर मालरोड में रोडवेज वर्कशाप के पास से सिकुड़ा बैंड धारानौला तक टनल निर्माण को फिजिबिलिटी परीक्षण में उपयुक्त पाया। कंपनी ने रिपोर्ट नवंबर 2016 में लोनिवि प्रांतीय खंड को सौंपी। तत्पश्चात लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट अनुमोदन के लिए दिसंबर 2016 में सरकार को भेजी थी। परंतु इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई विनोद कुमार ने बताया कि टनल की डीपीआर बनाने को रेट निर्धारित करने के लिए विभाग जल्द आरएफपी आमंत्रित करेगा। जिस ठेकेदार की दर सबसे कम होगी। डीपीआर बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टनल निर्माण से यह होंगे फायदे
अल्मोड़ा। टनल का निर्माण होने से शहर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में मालरोड और लोअर मालरोड से धारानौला तक की दूरी करने में लोगों को वाहन से पांच से छह किमी से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। यदि टनल बन जाती है तो यह दूरी करीब सवा किमी रह जाएगी। इससे समय की भी बचत होगी। विशेषज्ञों के अनुसार टनल के निर्माण में करीब एक अरब लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed