{"_id":"590a042d4f1c1bcc3a44428a","slug":"try-to-occupy-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":" सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Wed, 03 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
भनोली की एसडीएम ऋचा सिंह ने तहसील क्षेत्र के लधौली में छापामारी करके सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी को सीज कर दिया है, साथ ही खनन कर्ताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है। जेसीबी मालिक और खननकर्ता के खिलाफ उत्तराखंड खनिज नियमावली के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
भनोली की एसडीएम ऋचा सिंह को लधौली में सरकारी भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि लधौली में सरकारी भूमि पर जेसीबी संख्या यूके 01-सीए- 0774 द्वारा खनन किया जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी को सीज कर भनोली तहसील मुख्यालय लाया गया। बताया गया है कि यह लोग कब्जा करने की नीयत से पिछले कई दिनों से जेसीबी चलाकर जमीन समतल कर रहे थे।
विज्ञापन
इस मामले में जेसीबी मालिक महेश चंद्र भट्ट निवासी नैनोली और खनन कर्ता पनी राम पुत्र पदी राम निवासी लधौली पर उत्तराखंड खनिज नियमावली के तहत कार्रवाई की है। खननकर्ता को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह की पैमाइश भी कर ली गई है। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन