फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Try not to develop tourist destinations

पर्यटन स्थलों को विकसित करने के नहीं हुए प्रयास

Tue, 04 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Tue, 04 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
अलग उत्तराखंड बनने के बाद आशा थी कि राज्य में पर्यटन युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बनेगा, लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ रही सरकारों की ओर से पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए कोई खास प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर समेत आसपास के पर्यटन स्थल विकसित नहीं किए गए हैं। अल्मोड़ा नगर के कलक्ट्रेट से पांडेखोला विकास भवन, बानरी देवी, स्याहीदेवी और कसारदेवी को रोप-वे से जोड़ने की सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन और निदेशालय को भेजा है। इस पर शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नगर में कलक्ट्रेट, अल्मोड़ा जेल भवन, राजकीय संग्रहालय, प्रधान डाकघर, टैगोर हाउस समेत कई ऐतिहासिक और प्राचीन भवन हैं, लेकिन इन भवनों और स्थलों के बारे में जानकारीपरक बोर्ड संबंधित विभागों ने किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं लगा रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को इनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। शहर से लगे पर्यटक स्थलों की दूरी और उपयोगिता के बारे में भी कोई सूचनात्मक और संकेतात्मक बोर्ड शहर में नहीं लगे हैं। कई बार पर्यटक राहगीरों से इन स्थलों के बारे में जानकारी लेने को मजबूर होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed