{"_id":"58ed06d94f1c1b9f36cf68df","slug":"truck-reflex-four-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरा चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटा, तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जैनल-देघाट मोटर मार्ग के अमरोली के समीप लकड़ी से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर रामगंगा नदी में जा गिरा। ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रामनगर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैनल-देघाट मोटर मार्ग में मंगलवार तड़के 4.30 बजे लकड़ी से भरा ट्रक संख्या यूपी 02-बी 5664 असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त होकर करीब 30 फीट नीचे रामगंगा नदी में जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के कई लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
घायलों को लोगों की सहायता से खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय भिकियासैंण अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों में शाबिर (35), नासिर (25), साकिर (40), शाहिद (40) सभी निवासी गुलरघंटी रामनगर हैं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल नासिर को रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया जबकि तीन अन्य को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक कमल चैधरी और ईश्वर रौतेला ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।