फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Troubled youth came to be admitted to the hospital administration

भर्ती होने आए युवाओं से अस्पताल प्रशासन परेशान

Thu, 26 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 26 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

जाट रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना भर्ती रैली के लिए पहुंचे युवकों को फुटपाथ में भी सोने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिस कारण कई युवा यहां राजकीय अस्पताल के खाली बेड में सो रहे हैं। वहीं शौचालयों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इन युवकों को खदेड़ने के लिए अब कर्मचारी देर रात तक जागकर इनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) के सोमनाथ मैदान में 22 नवंबर से जाट रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना की भर्ती हो रही है। जिसमें भर्ती के लिए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी से हजारों युवक यहां पहुंचे हैं, हालांकि प्रशासन ने यहां कुछ स्कूलों में युवकों के रहने की व्यवस्था की है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


 अधिकतर युवक फुटपाथ पर रात बिता रहे हैं। इनमें से कुछ युवा राजकीय अस्पताल में जाकर टिनशेड समेत खाली बेड में सो रहे हैं जबकि इसका इस्तेमाल केवल रोगियों के लिए होता है। युवा अस्पताल के बाथरूम, शौचालयों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी भी बढ़ रही है जबकि शीतकाल में रोग घटने से इन दिनों मरीजों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के युवाओं का हुजूम उमड़ा। सुबह सोमनाथ मैदान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार हजार युवक पहुंच गए। इनमें से कुल 28 सौ युवक ही दौड़ के लिए चयनित हुए। अब बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवक दौड़ लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed