फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tribute. martyr Harikrishna Upreti. Hiramani Barola.

Almora News: शहीद हरिकृष्ण उप्रेती और हीरामणि बड़ौला को दी श्रद्धांजलि

Tue, 19 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute. martyr Harikrishna Upreti. Hiramani Barola.
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। शहीद दिवस पर देघाट स्थित शहीद स्मारक में कभी शहीद हरिकृष्ण उप्रेती और हीरामणि बड़ौला को श्रद्धांजलि देने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का तांता लगा रहता था। लेकिन इस बार शहीदों की शहादत को याद करने गिने चुने जनप्रतिनिधि ही पहुंचे। लोगों ने शहीदों के प्रति घटते सम्मान को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को देघाट शहीद समारक में वीर शहीद हरिकृष्ण उप्रेती और हीरामणी बड़ौला को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सांस्कृतिक टीमों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख स्याल्दे मथुरादत्त, जिला पंचायत सदस्य मीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, विधायक प्रतिनिधि करन जीना, जेष्ठ प्रमुख संगीत ढौडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में शहीदों को याद किया गया
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के इतिहास विभाग में भी देघाट शहीदों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हुई सभा में 19 अगस्त 1942 को चौकोट में हुए गोलीकांड में शहीद हरिकृष्ण उप्रेती और हीरामणी बड़ौला को याद किया गया। सभा में प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed