{"_id":"5fd4a7808ebc3e3d594c394f","slug":"trial-will-be-done-for-sports-college-admission-on-december-19-almora-news-hld4070486120","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिसंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज प्रवेश के लिए होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिसंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज प्रवेश के लिए होगा ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा छह के लिए अल्मोड़ा में 19 दिसंबर को प्रारंभिक चयन प्रक्रिया होगी। ट्रायल के आधार पर छात्रों का कॉलेज में प्रवेश होगा।
देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबाल, हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग खेलों में कक्षा छह में और पिथौरागढ़ में हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबाल और बॉक्सिंग दो खेलों के लिए प्रवेश प्रक्रिया होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के बालकों के प्रारंभिक चयन ट्रायल 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से अल्मोड़ा स्टेडियम में शुरू होंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षक चयन प्रक्रिया में छात्रों के ट्रायल लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से 150 रुपये नगद भुगतान कर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेशार्थी कक्षा पांच की अंक तालिका की सत्यापित फोटो कॉपी, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, उत्तराखंड का स्थाई प्रमाण पत्र समेत तमाम सत्यापित किए गए दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।