{"_id":"6075d9358ebc3eda727e3962","slug":"tree-fell-on-th-nh-after-getting-damaged-by-forest-fire-almora-news-hld4215686154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसे पेड़ ने यातायात रोक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसे पेड़ ने यातायात रोक दिया
विज्ञापन
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में गिरे पेड़ को काटकर हटाते दमकल कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जंगलों की आग से क्षतिग्रस्त पेड़ अब लगातार मोटरमार्गों पर गिरने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में फलसीमा के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। गनीमत रही के इस बीच बड़ा हादसा होने से बच गया। करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद रहा। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल पेड़ काटकर यातायात सुचारु करवाया।
जंगलों की बेकाबू आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बीते सोमवार को फलसीमा के समीप अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से कई घंटे तक हाइवे बाधित रहा था। दूसरे दिन मंगलवार को भी कुछ ही दूरी में फलसीमा आईआईटी के पास एक और पेड़ गिर गया। जंगल की आग से अधजली हालत में पेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरने से कई घंटे हाइवे बंद रहा। फायर सर्विस इंचार्ज उमेश चंद्र परगाई के निर्देश पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने काफी मशक्कतों के बाद पेड़ को काट यातायात संचालित किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहे हाइवे से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में घंटों जाम भी लगा रहा। लीडिंग फायर मैन कुंवर सिंह राणा समेत तमाम कार्मिक मौजूद रहे।
विश्वनाथ के जंगल में लगी आग
अल्मोड़ा। विश्वनाथ के जंगल में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। आग की तेज लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। भीषण आग गांव की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटे देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम विश्वनाथ के जंगल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगी। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान ने दूरभाष के माध्यम से फायर स्टेशन में आग की सूचना दी। सूचना पर लीडिंग फायर मैन हरीश टम्टा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने झाड़ियों से पीट-पीटकर आग पर काबू पाया।