फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tree fell on old woman, death

चमड़ीन में 84 वर्षीय वृद्धा के ऊपर गिरा चीड़ का विशालकाय पेड़, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on old woman, death
चमड़खान में वृद्धा के ऊपर यही चीड़ का पेड़ गिरा। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती चमड़खान क्षेत्र में चीड़ का पेड़ गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला अपनी बहू और पोती के साथ चमड़खान ग्वेल देवता मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही थी। दुर्घटना में पोती बाल-बाल बच गई। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। क्षेत्रवासियों ने पीड़िता के आश्रितों को तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील के पस्तौड़ावार निवासी 84 वर्षीय राधा देवी पत्नी स्व. शेर सिंह बुधवार को अपनी बहू और पोती के साथ चमड़खान के ग्वेल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थी। पूजा करने के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बहू और पोती मंदिर के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने लगे।
विज्ञापन

राधा देवी दुकान के आंगन में बैठी थी। इसी बीच विशालकाय एक चीड़ का पेड़ दुकान के आंगन में बैठी राधा देवी के ऊपर गिर गया, जिससे राधा देवी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना प्रशासन को दी गई। राजस्व उप निरीक्षक प्रदीप बिजल्वाण के नेतृत्व में वहां राजस्व टीम पहुंची। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत ले जाया गया। इधर, प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रमिला देवी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed