फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   TRC villages adjoining enjoy home stay

टीआरसी से लगे गांवों में होम स्टे का आनंद

Sat, 09 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 09 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

 राज्य में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कुमाऊं में स्थित सभी पर्यटक आवास गृहों(टीआरसी) के आसपास के एक-दो गांवों को होम स्टे योजना से जोड़ने का फैसला किया है। यह योजना इस माह से शुरू की जा रही है और गर्मियों के सीजन तक पूरे कुमाऊं में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


पर्यटक आवास गृहों में आने वाले जो सैलानी होम स्टे करने के इच्छुक होंगे उन्हें इन गांवों में भेजा जाएगा। पर्यटक गांवों में रहकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेंगे और संस्कृति से भी रूबरू होंगे। होम स्टे योजना से जुड़ने वाले वाले ग्रामीणों की भी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना को बढ़ावा देने की नीति बनाई है। इसके तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश के अलावा  ग्लेशियरों तक जाने वाले मार्गों में होम स्टे योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन मार्गों में कई स्थानों पर होटल आदि उपलब्ध नहीं हैं। इसे देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने ट्रैकिंग मार्गों में स्थित गांवों में रहने वाले कई लोगों को होम स्टे योजना से जोड़ लिया है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यात्रा मार्गों में स्थित गांवों के कुछ लोगों ने अपने घरों में पर्यटकों और ट्रैकर्स को होम स्टे कराने के लिए व्यवस्थाएं कर ली हैं।

एमडी ने बताया कि अब निगम ने कुमाऊं में स्थित अपने हर एक पर्यटक आवास गृह के आसपास के एक-दो गांवों में भी होम स्टे योजना शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पर्यटक आवास गृहों में आने वाले जो भी टूरिस्ट होम स्टे करना चाहेंगे उन्हें इन गांवों में होम स्टे योजना से जुड़े व्यक्ति के घर पर भेज दिया जाएगा।


 पर्यटकों को गांव में घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होम स्टे से जुड़ने वाले स्थानीय ग्रामीण अपने घर पर वॉश रूम सहित साफ कक्ष तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed