{"_id":"644d51ab381a1277390b8b64","slug":"transaction-stalled-in-head-post-office-consumers-worried-almora-news-c-8-1-125978-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रधान डाकघर में लेनदेन रहा ठप, परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रधान डाकघर में लेनदेन रहा ठप, परेशान रहे उपभोक्ता
Sat, 29 Apr 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में इस तरह कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते उपभोक्ता। संवाद
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर में तकनीकी खराबी के चलते लेनदेन ठप रहा और उपभोक्ता परेशान रहे। कई उपभोक्ता इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।
शनिवार सुबह प्रधान डाकघर के ताले खुलते ही लेनदेन के लिए उपभोक्ताओं की कतार लग गई लेकिन कर्मियों के कंप्यूटर में गलत आईडी दर्ज करने से पूरी मशीनरी ठप हो गई और लेनदेन नहीं हो सका। ऐसे में नगर समेत हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, बाड़ेछीना सहित दूरदराज से पहुंचे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। वे न तो पैसा निकाल सके और ना ही जमा कर सके। उन्हें खराबी दूर होने का इंतजार करना पड़ा। किसी तरह एक घंटे बाद इस खराबी को दूर किया जा सका जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि गलत आईडी दर्ज करने से दिक्कत आई जिसे ठीक कर लिया गया।
--
पासबुक एंट्री मशीन ने नहीं दिया साथ
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर में पासबुक एंट्री मशीन ने भी उपभोक्ताओं का साथ नहीं दिया। एक घंटे बाद लेनदेन तो सुचारू हुआ लेकिन एंटी मशीन की खराबी दूर नहीं हो सकी। ऐसे में अपने खाते की जानकारी हासिल करने डाकघर पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। संवाद
--
कोट- गलत आईडी दर्ज करने से दिक्कत आई और एक घंटा कार्य प्रभावित रहा। एंट्री मशीन की खराबी को जल्द दूर कर लिया जाएगा। - आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।