फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training For Woman

प्रशिक्षण में मिली जानकारी को उद्यमिता बढ़ाने में लगाएं: पांडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Training For Woman
प्रशिक्षण में हिस्सा लेने आई महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के ग्रामीण तकनीकी परिसर में महिलाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसका समापन महिलाओं के सम्मान समारोह के साथ हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने भी महिलाओं से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को उद्यमिता को आगे बढ़ावा देने में लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का विषय हिमालयी राज्यों में गुणवत्तापूर्ण जीवन को बढ़ावा देने के लिए महिला उद्यमिता एवं सशक्तीकरण पर क्षमता विकास था। इस प्रशिक्षण में अल्मोड़ा और आसपास की 37 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शैलजा पुनेठा ने महिलाओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारियों को गांव तक पहुंचाने को कहा। डॉ. हर्षित पंत ने कहा कि संस्थान विभिन्न उद्यमों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पादित माल को बाजार तक पहुंचाने में भी मदद करता है। वैज्ञानिक डॉ. सतीश चंद्र आर्य ने उम्मीद जताई कि सभी महिलाएं प्रशिक्षण का लाभ उठाएंगी। इस दौरान डॉ. पारोमिता घोष, डॉ. किरन आर्या, डॉ. राकेश मेर, महिला हाट के राजेंद्र कांडपाल, दीप्ति भोजक, मुकेश देवराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed