फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training For Ventilator Handling

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दे रहें वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Training For Ventilator Handling
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में वेंटिलेटर संचालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद बरौनिया ने मंगलवार को 20 डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्मिकों को वेंटिलेटर की बारीकियों से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद डॉक्टरों की कमी और प्रशिक्षण के अभाव में अब तक बेस अस्पताल में वेंटिलेटर संचालित नहीं हो पाया है। अस्पताल को पिछले साल कोरोना काल में 32 वेंटिलेटर मिले थे। अब तक शोपीस बने वेंटिलेटर से सामान्य समेत कोविड मरीजों को सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

वेंटिलेटर के अभाव में मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। जबकि अस्पताल में इन दिनों कोविड मरीज भी दम तोड़ रहे हैं। इधर अब पीजीआई लखनऊ के पूर्व आईसीयू हेड रह चुके पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद बरौनिया अल्मोड़ा के डॉक्टरों को वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण देने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने 20 सदस्यीय डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्मिकों की टीम को वेंटिलेटर संचालन कर प्रशिक्षण दिया। तीन से चार दिनों तक चलते वाले प्रशिक्षण में डॉक्टरों को वेंटिलेटर संचालन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, जिसके बाद जल्द से जल्द वेंटिलेटर संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed